{"_id":"57603cf04f1c1bc34d11c2fe","slug":"16-to-18-enclosures-warning-cakkajama","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को घेराव 18 को चक्काजाम की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को घेराव 18 को चक्काजाम की चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला, धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सनगाड़-बास्ती सड़क का निर्माण मानक के अनुसार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। उपेक्षा से खिन्न ग्रामीणों ने 16 को लोनिवि के अधिकारियों का घेराव और 18 जून को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को उदय सिंह, आन सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह क्रमिक अनशन में बैठे। इस मौके पर आयोजित सभा में आंदोलनकारियों ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलन को एक सप्ताह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक सड़क को मानकों के अनुसार कटिंग करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इस उपेक्षा के खिलाफ अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। तय किया गया कि 16 जून को कपकोट में विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी यदि सुनवाई नहीं हुई तो 18 जून को चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान दीवान सिंह, जवाहर सिंह, पूरन सिंह, सोनू मेहरा, केदार सिंह आदि क्षेत्रवासी थे।
विज्ञापन