फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नए शराब की दुकान, बीयरबार के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

नए शराब की दुकान, बीयरबार के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
नए शराब की दुकान, बीयरबार के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
बागेश्वर। नगर में खुल रही नई शराब की दुकान और बीयर बार के विरोध में महिलाओं ने तहसील कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर इसका विरोध जताया। कहा कि वह नशे से अब पहाड़ को बर्बाद नहीं होने देंगी। नशे के खिलाफ महिलाएं एकजुट होकर मुहिम चलाएंगी। महिलाओं ने इस मामले में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नगर में नए शराब की दुकान और बीयरबार के खुलने की सुगबुगाहट से मातृ शक्ति नाराज है। शुक्रवार को महिलाओं ने तहसील कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर और ज्वालादेवी वार्ड में नई शराब की दुकान और नए बीयरबार किसी हालत में नहीं खुलने दिया जाएगा। उन्होंने पुरानी शराब की दुकान और बीयर बार को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पहाड़ में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे के कारण माहौल भी लगातार खराब हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन से अराजकता का माहौल है। युवाओं का भविष्य और स्वास्थ्य खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ महिलाएं सशक्त होकर आवाज उठाएंगी। तहसील में प्रदर्शन करने वालों में ज्वालादेवी वार्ड सभासद नीमा दफौटी, सुनीता टम्टा, भगवत सिंह, हेमा जोशी, सावित्री, मालती पांडे, कुसुमा देवी, पार्वती पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed