{"_id":"5d164bf78ebc3e3cc47150a6","slug":"15617423073-bageshwar-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं से आने वाली गाड़ी को कांडापड़ाव तक चलाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं से आने वाली गाड़ी को कांडापड़ाव तक चलाई जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा के लोगों ने लालकुआं से कांडापड़ाव तक चलने वाली बस को बागेश्वर में रोकने पर विरोध जताया है। उन्होंने बस को कांडापड़ाव तक चलाने की मांग की है। नाग कन्यालय निवासी बंशीधर कांडपाल ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन भेज कर बताया कि पूर्व में एक गाड़ी लालकुआं से कांडा पड़ाव तक आती थी।
अब यह गाड़ी कांडा पड़ाव नहीं आकर बागेश्वर में ही रुक जाती है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर से कांडा आने के लिए यात्रियों को निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी को पूर्व की तरह लालकुआं से कांडापड़ाव तक चलाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।