{"_id":"5d150ebd8ebc3e3cae7890dd","slug":"15616610986500-bageshwar-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पर्वतारोहियों के शवों को 500 मीटर नीचे लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात पर्वतारोहियों के शवों को 500 मीटर नीचे लाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नंदा देवी चोटी आरोहण में लापता पर्वतारोहियों और एक भारतीय नागरिक की खोज में गई भारतीय पर्वतारोहण संस्थान की टीम एक्सीडेंट साइट में पहुंच गई है। टीम आईटीबीपी के साथ समन्वय बनाए हुए है।
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक टीम के छह सदस्य एक्सीडेंट साइट में पहुंच कर आईटीबीपी के साथ समन्वय बनाए हुए है।
आईटीबीपी पिथौरागढ़ और आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार सात पर्वतारोहियों के शवों को एक्सीडेंट साइट से लगभग 500 मीटर नीचे लाया गया है। इसके अतिरिक्त टीम लीडर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अन्य एक लापता पर्वतारोही की ढूंढ खोज का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के अन्य छह सदस्य कैंप एक में और तीन सदस्य बेस कैंप में हैं। दल के सभी सदस्य ठीक है। ब्यूरो