फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पीएम मोदी की पाती से वन पंचायतों को बारिश के जल संचयन का संदेश

पीएम मोदी की पाती से वन पंचायतों को बारिश के जल संचयन का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की पाती से वन पंचायतों को बारिश के जल संचयन का संदेश

विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाती (पोस्टकार्ड) से वन पंचायतों में बारिश के अमूल्य पानी को संचयन करने का संदेश दिया जा रहा है। इस संदेश के जरिए खेतों, गांवों में बारिश के पानी के संचयन के तरीके भी बताए हैं।

बीते एक दशक में मैदानी और पर्वतीय जिलों में भूजल स्तर लगातार घटा है। इस भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ग्राम, वन पंचायतों में अपील की है। इधर वन विभाग पीएम मोदी के इस संदेश को पोस्टकार्ड के जरिए वन पंचायतों में पहुंचा रहा है। पोस्टकार्ड के एक तरफ पीएम का बारिश जल संचयन का संदेश और दूसरी तरफ जहां हैं हरियाली, वहां है खुशहाली, जल संरक्षण, जल संचय के स्लोगन के साथ डीएफओ, रेंजर के नंबर आदि का भी ब्योरा है। वन विभाग का मानना है कि पीएम मोदी की अपील से जनता प्रभावित होगी और बारिश के जल संचयन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


यह संदेश है पोस्टकार्ड में
वर्षा ऋतु का आगमन होने वाला है। हम भाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने देश को पर्याप्त वर्षा जल प्रदान किया है लेकिन इस भेंट का आदर करना हमारा कर्तव्य है। इसलिए बारिश का मौसम शुरू होते ही हम ऐसा इंतजाम करते हैं कि बारिश के पानी को हम ज्यादा से ज्यादा संचयन कर सकें। आइए, खेतों की मेड़ बंदी, नदियों और धाराओं में चेक डैम का निर्माण, तटबंधी, तालाबों की खुदाई एवं सफाई, पौधारोपण, वर्षा जल के संचयन हेतु टांका, जलाशय आदि का बड़ी संख्या में निर्माण करें ताकि खेत का पानी खेत में, और गांव का पानी गांव में संचयित किया जा सके। अगर हम ऐसा कर पाए तो न केवल पैदावार बढ़ेगी बल्कि हमारे पास जल का बड़ा भंडार होगा। जिसका हम अपने गांव में सुदपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पीएम मोदी के वर्षा जल के संचयन के पोस्टकार्ड वन पंचायतों में वितरित किये जा रहे हैं ताकि जनता बारिश के पानी का संचयन कर सके। -
= बलवंत सिंह शाही, डीएफओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed