{"_id":"5d13b1978ebc3e3c914d3dfd","slug":"156157171617-bageshwar-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों से पानी नहीं आया लेकिन बिल हजारों का आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों से पानी नहीं आया लेकिन बिल हजारों का आ गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर में पीने का पानी तो आ नहीं रहा है लेकिन बिल हजारों का आ रहा है। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के ईई का घेराव किया। विभाग से बिल सही करने की मांग की।
बुधवार को सैम मंदिर वार्ड के दर्जनों लोग जल संस्थान के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने ईई एमके टम्टा का घेराव करते हुए कहा कि गर्मी में बिनवाल तेवाड़ी और जुल्किया तोक में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार कई दिन तक पानी नहीं आया। पानी कभी सुबह तो कभी शाम को आता है। क्षेत्रवासी जैसे तैसे गाड़ गधेरों से पानी भर कर काम चला रहे हैं। वहीं जल संस्थान की ओर से एक-एक उपभोक्ता का हजारों रुपये का बिल भेजा जा रहा है। इसको लेकर उपभोक्ता सन्न है। उन्होंने ईई टम्टा से बिल सही करवाने की मांग की है। इस पर ईई टम्टा ने सभी का बिल सही करवाने की मांग की है। घेराव करने वालों में सभासद नीमा द्याराकोटी, दान सिंह, दीपक जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो