{"_id":"5d1118de8ebc3e21703e40da","slug":"15614015495-bageshwar-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दिखाई कालजयी फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दिखाई कालजयी फिल्में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। संगवारी दिल्ली और रचनात्मक शिक्षक मंडल की ओर से लक्ष्मी आश्रम कौसानी में क्षेत्र के बच्चों को थियेटर की बारीकियां सिखाने के साथ- साथ देश दुनिया की कालजयी बाल फिल्में दिखाई गईं।
रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में एक टीम ने केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को फिल्में दिखायी। विद्यालय के साढ़े चार सौ से अधिक बच्चों को श्याम बेनेगल निर्देशित चरणदास चोर, चार्ली चैप्लिन निर्देशित द ग्रेट डिक्टेटर के कुछ अंश दिखाकर सिनेमा की विकास यात्रा के साथ ही भाषा और तकनीक की जानकारी दी गई।
गीतांजलि राव निर्देशित प्रिंटेट रेनबो, चंदा के जूते फ़िल्म के अलावा फिल्मकार गिरीश कर्नाड को श्रद्धांजलि देते हुए मालगुडी डेज के एपिसोड भी दिखाए गए। इस दौरान बच्चों को ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म द रेड बलून भी खूब पसंद आई। इस दौरान दिल्ली से आई थिएटर टीम संगवारी के अनिरुद्ध, दीपशिखा, धनंजय, निहा ने पोस्टर और स्टैच्यू बनाने की जानकारी दी। वहां केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बिष्ट, नीम वैष्णव, भवानी शंकर कांडपाल, सतीश मौर्या, आनंदस्वरूप, सिम्मी, पीयूष तिवारी, अक्षय विश्वास, मनसा कृष्णा, रामकृष्ण पांडे आदि थे।