{"_id":"5d1118d28ebc3e73db1ce1c0","slug":"15614015362015-bageshwar-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई में फरियादियों ने 15 शिकायतें दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई में फरियादियों ने 15 शिकायतें दर्ज कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों ने 15 शिकायतें दर्ज कराई। अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि समय से समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
जनता मिलन कार्यक्रम में गैरखेत निवासी बलवंत सिंह ने कहा कि सरयू नदी में खनन होने से उनकी नाप भूमि धस गई है। इससे उनके आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से भवन के लिए सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की। इस पर डीएम ने एसडीएम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
सात निवासी कुंवर सिंह ने सड़क का गिरेछीना, सिमीनरगोला मार्ग तक पांच किमी विस्तार करने की मांग की। डीएम ने लोनिवि के ईई को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रियूनी लखमार निवासी श्याम सिंह ने कहा कि रियूनी- लखमार मोटर मार्ग के निर्माण से उनकी नाम भूमि धंस गई है। उन्होंने मुआवजा देने की मांग की। महेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा प्रेरक के पद पर कार्य किया मगर विगत 16 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। डीएम ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समय से शिकायतों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ जेसी मंडल, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदय शंकर, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि थे।