{"_id":"5d1118b58ebc3e73db1ce1b1","slug":"15614015089-bageshwar-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी ढहने से बेघर हुई मंडलसेरा की हेमा सर छुपाने को दर-दर भटक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी ढहने से बेघर हुई मंडलसेरा की हेमा सर छुपाने को दर-दर भटक रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रशासन द्वारा मंडलसेरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हेमा देवी की झोपड़ी ध्वस्त करने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार को हेमा देवी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि हेमा के पति ने उसे छोड़ दिया है। वह अपने मायके मंडलसेरा में अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है। उसके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। महिला ने ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर रहने के लिए कच्ची झोपड़ी बनाई है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ रहती है। मेहनत मजदूरी कर वह किसी तरह अपने बच्चों का लालन पालन कर रही थी। झोपड़ी ध्वस्त करने के बाद उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है।
ग्रामीणों ने महिला की खराब स्थिति को देखते हुए उसे मकान बनाने के लिए दो मुट्ठी भूमि दिलाने की मांग की है। इधर डीएम रंजना राजगुरु ने शिष्टमंडल को नगर क्षेत्र या अन्य स्थानों पर खाली भूमि पर महिला के रहने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वहां पिंकी, चंपा देवी, लीला देवी, भुवन चंद्र, चनोली देवी, अनीता देवी, मोहनी देवी, गिरीशचंद्र, प्रेमा देवी, तुलसी देवी, नंदी देवी, जयंती देवी, राधा देवी, हीरा देवी, हंसा देवी, अजय चंद्र, जीवन चंद्र आदि थे।