{"_id":"5ce43762bdec220724488470","slug":"15584603115-bageshwar-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका फ्लैक्सी, बैनर, होर्डिंग्स के जरिए प्रचार पर वसूलेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका फ्लैक्सी, बैनर, होर्डिंग्स के जरिए प्रचार पर वसूलेगी फीस
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका अब होर्डिंग्स, बैनर, फ्लैक्सी, ग्लोसाइन बोर्ड के जरिए होने वाले प्रचार पर फीस वसूलेगी। पालिका ने इस बाबत गजट नोटिफिकेशन करा लिया है। नोटिफिकेशन के बाद नगर पालिका की सालाना आय में 10 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
बेशक नगर पालिका का नये परिसीमन में विस्तार हो गया। इससे खर्च तो बढ़ गया लेकिन आय में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। वहीं शहर का दायरा बढ़ने के बाद खंभों, दुकानों, सार्वजनिक संपत्तियों पर वॉल पेंटिंग, फ्लैक्सी, बैनर, ग्लोसाइन बोर्ड के जरिए उत्पादों का प्रचार भी बढ़ा है। अभी तक नगर पालिका इस प्रचार की फीस नहीं वसूल सकती थी क्योंकि इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं थी। इधर पिछली बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इसके बाद पालिका ने इसका गजट नोटिफिकेशन करा लिया है। नोटिफिकेशन के बाद किसी भी किस्म के प्रचार में 100 रुपये प्रति वर्ग फिट के हिसाब से फीस जमा कर नगर पालिका की अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति के बैनर होर्डिंग्स नहीं लगाए जाएंगे। इस नोटिफिकेशन के बाद पालिका की सालाना आय में 10 लाख रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि होर्डिंग्स, बैनर, वाल पेंटिंग, फ्लैक्सी के जरिए होने वाले प्रचार के लिए नगर पालिका की अनुमति जरूरी है। इसकी बकायदा फीस भी जमा करनी होगी।