फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बुनियादी सेवाएं चरमराने से तस्त्र जनता

बुनियादी सेवाएं चरमराने से तस्त्र जनता

Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बुनियादी सेवाएं चरमराने से तस्त्र जनता

विज्ञापन
बागेश्वर। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी और कपकोट पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकारी मशीनरी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सोमवार को जिपं अध्यक्ष ऐठानी और कपकोट के पूर्व विधायक फर्सवाण ने आपदा प्रभावित कपकोट की समस्याओं को लेकर डीएम से वार्ता की।

उन्होंने डीएम के समक्ष क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की तस्वीर पेश करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के कामकाज के तौर तरीकों पर सवाल उठाए। कहा कि खारबगड़, सुमगढ़, सलिंग, दुलम, लोहारखेत, मिल्खाडुंगर्चा, तीख, डौला, बदियाकोट आदि ग्रामीण अंचलों में बिजली नहीं है। क्षतिग्रस्त बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बारिश की मार से पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह कई दिनों से सड़कें बंद हैं और हजारों की आबादी यातायात सेवा से वंचित है। जन प्रतिनिधियों ने सरकारी कार्यदायी संस्थाओं पर ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगाया। कहा कि सरकारी मशीनरी छिटपुट नुकसान से नहीं उबर पा रही है। बड़ी आपदा आई तो क्या हाल होगा। उन्होंने डीएम से सभी नागरिक व्यवस्थाएं जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed