{"_id":"5b82f4d742c792463724f142","slug":"151535309015-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका काफलीगैर में शिक्षकों के 11 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइंका काफलीगैर में शिक्षकों के 11 पद खाली
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बदहाल शिक्षा व्यवस्था की एक और तस्वीर सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में शिक्षकों के 11 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इससे पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों ने सीईओ से शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।
शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्ष भूपाल राम ने बताया कि इस विद्यालय में 450 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान में इस कॉलेज में शिक्षकों के 21 पद सृजित हैं। इनमें 11 पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, कला के शिक्षक नहीं हैं। दूसरी ओर इंटर में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास के प्रवक्ता नहीं हैं। शिक्षकों के अभाव से बोर्ड के छात्रों की तैयारी शुरू तक नहीं हो पा रही है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से जल्द से जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। शिक्षकों की तैनाती न होेने पर आंदोलन करने चेतावनी दी है।
मजेड़ा, जाखनी से शिक्षकों के समायोजन पर आक्रोश
धरमघर। राप्रावि मझेड़ा और जाखनी के शिक्षकों का अन्यत्र समायोजन कर दिया गया है। इससे विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे आ गए हैं। शिक्षकों के तबादले पर अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने शिक्षकों का समायोजन निरस्त करने या फिर दूसरे शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। अभिभावकों के अनुसार महकमे ने कपकोट विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझेड़ा और जाखनी में तैनात दो शिक्षकों का समायोजन अन्यत्र सीआरसी में कर दिया है। महकमे के इस फैसले के बाद इन विद्यालयों एक-एक ही शिक्षक रह गए हैं। ग्राम प्रधान लाल सिंह महर, जीवन चंद्र पाठक ने शिक्षकों का समायोजन निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने सीईओ से रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की मांग भी की है। ब्यूरो