{"_id":"5b82f5a642c792463e41c112","slug":"141535309222-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मार्ग निर्माण को लेकर जारी रहा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मार्ग निर्माण को लेकर जारी रहा क्रमिक अनशन
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर रविवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अनशन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तथा रेल मंत्रालय उनकी उपेक्षा कर रहा है। बीते कई सालों से बागेश्वर की जनता आंदोलन कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कतई गंभीर नहीं है। रविवार को क्रमिक अनशन में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, महामंत्री अनिल कार्की, उपाध्यक्ष गौरव कठायत, जिला संगठन मंत्री मनीष पांडेय बैठे।
आंदोलनकारियों ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल से ही टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग की मांग की जाती रही है। संघर्ष समिति ने पर्वतीय जिलों को विकास प्राधिकरण से मुक्त रखने की मांग की। प्राधिकरण के सख्त नियमों से ग्रामीण जनता का जीना दूभर हो गया है। सभा की अध्यक्षता नीमा दफौटी व संचालन खड़क राम आर्य ने किया। सभा को डीआर आर्य, प्रवीण सिंह दफौटी, सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडे, उमेश पांडे, महेंद्र पिलख्वाल आदि ने संबोधित किया।