{"_id":"5b61fe834f1c1b66428b5503","slug":"141533148803-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"156 छात्रों के लिए खतरा बना चीड़ का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
156 छात्रों के लिए खतरा बना चीड़ का पेड़
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राइंका सैंज विद्यालय भवन पर खतरे की तलवार लटक रही है। विद्यालय के पीछे खड़ी ढलान पर स्थित एक चीड़ का पेड़ 156 छात्रों और शिक्षकों के लिए खतरा बना है। कई बार मांग उठाने के बाद भी प्रशासन द्वारा इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
कालेज की शिक्षा समिति ने फिर शिक्षा विभाग से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। काफलीगैर तहसील के सैंज इंटर कालेज के पीछे खड़ी ढलान पर बरसों पुराना चीड़ का एक बड़ा पेड़ है। पेड़ के मुख्य तने की गोलाई डेढ़ मीटर से ज्यादा है। ढलान पर तिरछा होने की वजह से कभी भी इसके गिरने का खतरा बना है। मानसून में यह खतरा और बढ़ गया है। इस कालेज में 156 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभिभावकों के अनुसार कई बार इस पेड़ को कटाने की मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण करना तो दूर मौके पर जाने की जहमत तक नहीं उठाई है। बुधवार को समिति प्रबंधक मोहन लाल ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को इस आशय का ज्ञापन दिया। इस मामले में सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन