{"_id":"5aeb3fcf4f1c1b64098b7eec","slug":"141525366735-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल के अंतिम दिन दोनों निकायों के अध्यक्षों के कार्यालय रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल के अंतिम दिन दोनों निकायों के अध्यक्षों के कार्यालय रहे बंद
Updated Thu, 03 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। बृहस्पतिवार को नगर निकायों के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल जहां देहरादून के दौरे पर रहीं, वहीं कपकोट नगर पंचायत अध्यक्षा चंपा देवी ने सफल कार्यकाल के लिए मंदिरों में पूजा, अर्चना की।
नगर निकायों में अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। कार्यकाल के अंतिम दिन बागेश्वर नगरपालिका में अन्य दिनों की अपेक्षा सुनसानी रही। अध्यक्ष गीता रावल के देहरादून के दौरे पर होने के कारण अध्यक्ष का कार्यालय बंद रहा। सदस्य भी पालिका में नजर नहीं आए। पालिका में बाकी कामकाज सामान्य तौर पर संचालित होते रहे। ईओ राजदेव जायसी ने रोज की तरह कामकाज निपटाए। उधर कपकोट नगर पंचायत में भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज चला। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने सफल कार्यकाल को लेकर मंदिरों में पूजा, अर्चना की। दिन भर पूजा अर्चना में व्यस्त रहने से अध्यक्ष के कार्यालय में दिन भर ताला लटका रहा। चंपा ने बताया कि उनके द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए।