{"_id":"5aa564ff4f1c1bc1758b4e6b","slug":"141520788735-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए अप्रैल से राष्ट्रव्यापी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अप्रैल से राष्ट्रव्यापी आंदोलन
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष विक्रम सिंह पिलख्वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए अप्रैल से राष्ट्रीव्यापी आंदोलन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में डीएलएड और ब्रिज कोर्स के असमंजस को तत्काल समाप्त करने, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के पदों पर रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने, वर्ष 2014 में नियुक्त शिक्षकों को वेतनवृद्धि का तत्काल लाभ देने, स्थानांतरण एक्ट को राज्य के शिक्षकों पर लागू करने से पूर्व स्कूलों का कोटिकरण पुनर्निर्धारण, छठे वेतनमान की वेतन विसंगतियों का समाधान कर पदोन्नत शिक्षकों को भी 17,140 का वेतनमान दिए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में आदर्श विद्यालयों को पीपीपी मोड में दिए जाने का विरोध करने का भी ऐलान किया गया। जिला मंत्री इंद्रपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में चंद्रशेखर कांडपाल, प्रताप कबडोला, सुरेंद्र रौतेला, पूरन नगरकोटी, राजेंद्र भैंसोड़ा, कमलेश पांडे, दीपक रावत, नवीन मिश्रा, दीपा रावत, महिपाल कपकोटी, महिपाल रावत आदि थे।