{"_id":"59a2fb344f1c1bde7d8b46fa","slug":"141503853364-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर नहीं मिलने से खाली हाथ लौटे 150 उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर नहीं मिलने से खाली हाथ लौटे 150 उपभोक्ता
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में रसोई गैस की किल्लत जारी है। रविवार को भागीरथी बाइपास में सिलेंडर बांटे गए। इस दौरान सिलेंडर कम और उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ होने से मारामारी की स्थिति रही। करीब 150 उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिले में सिलेंडरों का बैकलॉग 2300 बताया जा रहा है।
प्लांट से कम सिलेंडरों की आपूर्ति होने से जिले में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। बागेश्वर नगर में भी रसोई गैस लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही है। रविवार को सिलेंडरों के लिए मारामारी रही। रविवार को गैस विभाग ने प्लांट से आए करीब 420 सिलेंडर भागीरथी बाइपास पर बांटे।
इस दौरान वहां 550 से अधिक उपभोक्ताओं की भीड़ सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गई। इससे सिलेंडर वितरण में गैस कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिलेंडर नहीं मिलने से करीब 150 उपभोक्ता खाली हाथ लौटे। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
रीमा क्षेत्र में एक वाहन भेजने के बाद आधे उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं। गैस प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि सोमवार को एक वाहन रीमा भेजा जाएगा। रविवार को सिलेंडरों का बैकलॉग 2600 से घटकर 2300 पहुंच गया।