{"_id":"ddda7df8bbbe4a0ac6accf69143eda45","slug":"14-million-liters-of-water-daily-will-kapkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट को रोज मिलेगा 14 लाख लीटर पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट को रोज मिलेगा 14 लाख लीटर पानी
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पेयजल संस्थान और फंडिंग एजेंसी एडीबी के सहयोग से यहां नगर क्षेत्र के लिए सरयू से पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन
इस योजना की क्षमता 1.4 एमएलडी (14 लाख लीटर) की है। 5.35 करोड़ रुपये की लागत की इस योजना से नगर क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ताओं समेत ग्राम पंचायत कपकोट के ग्रामीणों को भी पीने का साफ पानी मिलेगा।
विज्ञापन
बरसात में स्थानीय पेयजल योजनाएं बाढ़, भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो जाती हैं जबकि गर्मियों के मौसम में पानी कम होने के कारण लोगों को पानी की कम आपूर्ति होती है। इस कारण क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। पानी को लेकर कई बार आंदोलन होते हैं।
विज्ञापन
योजना के निर्माण से लोगों को अब पानी की पर्याप्त पानी की आपूर्ति होने की उम्मीद है। कपकोट की ओर बनी पानी की टंकी तक पाइपलाइन बिछ गई है जबकि भराड़ी, ऐठान क्षेत्र की टंकी के लिए पाइप बिछाई जा रही है। इसका 80 प्रतिशत काम हो चुका है। इस योजना के तहत इनफिल्ट्रेशन टैंक बन चुका है।
नगर पंचायत क्षेत्र के कपकोट के लिए बेलंग, ऐठान भराड़ी क्षेत्र के लिए भनगढ़ जलस्रोत से पानी की योजनाएं बनी हैं। उपभोक्ताओं ने पेयजल संस्थान से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के मोटे पाइप बिछवाने और बरसात में बिजली के बिना पंपिंग योजना सुचारु रखने के लिए जनरेटर भी लगवाने की मांग की है।