फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   14 days remand for sexual abuse

यौन शोषण के आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर भेजा 

Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

 युवती को नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी फर्जी फौजी को पुलिस ने शनिवार को मुख्य दंडाधिकारी केे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी अब खुद को कपकोट ब्लॉक का रहने वाला बता रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि नगर क्षेत्र की एक युवती ने ऊधमसिंह नगर के विवेकानंद वार्ड संख्या दो निवासी आकाश बिष्ट के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि आकाश ने उसे नौकरी और शादी करने का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार को ही यहां पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता है और सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 376, 506, 171 के तहत केस दर्ज किया। इधर, शनिवार को हुई सख्त पूछताछ में आरोपी ने अब खुद को कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती कर्मी गांव का लोकपाल सिंह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे बरामद आधार कार्ड भी प्रथम दृष्टया फर्जी लग रहा है। उसकी पत्नी नगर में बच्चों की पढ़ाई के लिए किराए के एक घर में रह रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बताया कि युवती का मेडिकल भी करा लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed