{"_id":"5e4d83ab8ebc3ef2ab20568e","slug":"132-kv-sub-station-lohaghat-bageshwar-news-hld374312723","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में बनेगा 132 केवीए का पावर ग्रिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में बनेगा 132 केवीए का पावर ग्रिड
विज्ञापन
अतुल कुमार अग्रवाल।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल ने बताया है कि जल्द ही चंपावत जिले के लोहाघाट में 132 केवीए के पावर ग्रिड का निर्माण कराया जाएगा। इसकी शासन से मंजूरी मिल गई है।
पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने बताया कि बागेश्वर के 42 एमवी के पावर हाउस ने काम करना शुरू कर दिया है। अब ब्रेक डाउन की समस्या में काफी कमी आ जाएगी। लाइन लॉस रोकने में भी इससे मदद मिलेगी। बताया कि ग्रिड से बागेश्वर और कपकोट के बिजली घर को जोड़ा गया है। काफलीगैर के बिजलीघर को भी शीघ्र बागेश्वर ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। ग्रिड से 48 हजार की आबादी को बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन में एक एई, एक जेई और चार ऑपरेटरों की नियुक्ति कर दी गई है।
बताया कि ग्रिड से उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने का प्रावधान किया गया है। बताया कि ग्रिड को रानीखेत बिजली मिल रही है। वार्ता में पिटकुल के निदेशक ऑपरेशन संजय मित्तल, निदेशक एचआर पीसी ध्यानी, अधीक्षण अभियंता एलएम बिष्ट मौजूद थे।