{"_id":"5cd9ae56bdec22074e012b31","slug":"131557769814-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के जीवन से ले प्रगति की प्रेरणा: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के जीवन से ले प्रगति की प्रेरणा: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में वंदना समारोह में एसपी लोकेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के टिप्स दिए।
सोमवार को कॉलेज में समारोह का शुभारंभ एसपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करना एक चुनौती है लेकिन कड़ी मेहनत, लगन से इसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। योग ध्यान करने से शरीर चुस्त रहता है और एक लक्ष्य बनाने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। यदि उनके बताए मार्ग को पालन किया जाता है तो सफलता निश्चित ही मिलती है। एसपी ने कहा कि सिर्फ सरकारी नहीं बल्कि स्वरोजगार से भी निरंतर प्रगति की जा सकती है इसलिए जीवन में निरंतर आगे बढ़ना जरुरी है। इस मौके पर प्रवीण सिंह दफौटी, तारा सिंह रावत आदि शामिल थे।