{"_id":"5c5f13a0bdec220a742daed3","slug":"131549734816-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना शिक्षक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं गोगिना के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना शिक्षक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं गोगिना के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के गोगिना ग्राम पंचायत के विद्यालयों में शिक्षकों के पद कई सालों से रिक्त चल रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार आंदोलन करने के बाद भी शिक्षा विभाग गोगिना में शिक्षकों की तैनाती नहीं कर रहा है।
हाईस्कूल गोगिना में प्रधानाध्यापक व विज्ञान, गणित के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इस विद्यालय में 104 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। यहां बच्चों की विज्ञान व गणित की पढ़ाई ही पूरी नहीं हो पाई है। प्राथमिक विद्यालय गोगिना में भी एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा है। जबकि विद्यालय में 43 बच्चे अध्ययनरत हैं। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय फुरमूला में 35 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां एकमात्र शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक का एक पद रिक्त है। प्राथमिक विद्यालय मोभेरी में भी शिक्षक का एक पद रिक्त है।
गोगिना गांव के बच्चे इंटर की शिक्षा करने के लिए निकटवर्ती गांव रातिरकेटी के इंटर कालेज में जाते हैं। राइंका रातिरकेटी में भी शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं। ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह रौतेला व प्रवीण सिंह रौतेला ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग की जा चुकी है। विभाग की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इधर सीईओ हरीश रावत ने बताया कि नए शिक्षक मिलने के बाद ही गोगिना व रातिरकेटी में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।