{"_id":"5bccc0aabdec22694c342bb6","slug":"131540145322-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ से नजदीकी का फायदा मिला कुंदन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ से नजदीकी का फायदा मिला कुंदन को
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कहीं न कहीं संघ से नजदीकी नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट हासिल करने में भाजपा प्रत्याशी कुंदन परिहार के लिए अहम फैक्टर रहा। उनकी साफ छवि, शिक्षा और नेतृत्व के अनुभव ने भी टिकट पाने की राह आसान कर दी। भाजपा ने कुंदन को टिकट देकर आंतरिक विरोध को भी थामने का प्रयास किया है।
बता दें कि कालेज समय से अभाविप से जुड़कर राजनीति में कदम रखने वाले कुंदन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही भाजपा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इसके साथ ही एक बार जिला पंचायत सदस्य और एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में वह जिला बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन