{"_id":"5bae6728867a557f6016757b","slug":"131538156328-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर) । सांसद आदर्श गांव सूपी के तलाई निवासी एक दिव्यांग ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के तत्काल बाद उसे ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने बताया कि सूपी ग्राम पंचायत के तलाई गांव निवासी दिव्यांग महेंद्र सिंह (45) पुत्र लछम सिंह ने शुक्रवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण तत्काल उसे सीएचसी ले गए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महेंद्र के घर में उसकी पत्नी के अलावा और कोई नहीं है। पुलिस ने बताया मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट तो नहीं लिखाई गई है। गांव में चर्चा है कि महेंद्र सिंह की पत्नी अक्सर बीमार ही रहती है। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। ब्यूरो
फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी
बागेश्वर। कपकोट थाना अंतर्गत ग्राम बैड़ा मझेड़ा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कपकोट पुलिस ने बताया कि बैड़ा मझेड़ा निवासी लीला देवी (27) पत्नी कैलाश चंद्र ने शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो