{"_id":"5b61fbda4f1c1bac7d8b5d7b","slug":"131533148122-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में पांच मोटर पुल मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में पांच मोटर पुल मंजूर
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट ( बागेश्वर) । शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में पांच मोटर पुलों की मंजूरी दे दी है। विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि बागेश्वर-पिंडारी सड़क के हाइडिल से पनौरा के लिए सरयू के ऊपर मोटर पुल, भयूं-गडेरा के फुला गधेरे के ऊपर मोटर पुल, प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत असों-लीली सड़क के लिए सरयू के ऊपर मोटर पुल, सनगाड़-बास्ती सड़क के मोरी, कपकोट-पिंडारी सड़क के किमी 13 में मोटर पुल निर्माण की मंजूरी दे दी है। शासन ने कार्यदायी संस्था लोनिवि और पीएमजीएसवाई को पुलों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैैं। उन्होंने पुल मंजूर कराने में दिए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के प्रति आभार जताया है।