फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ग्राम सभा की बैठकों में भागीदारी करने को किया जागरूक

ग्राम सभा की बैठकों में भागीदारी करने को किया जागरूक

Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सभा की बैठकों में भागीदारी करने को किया जागरूक
बागेश्वर। ग्रामीण उत्थान समिति की ओर से द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से ग्राम सभा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के तीनों विकासखंडों के दर्जनों गांवों में जाकर सदस्यों से ग्राम सभा की बैठक में अधिक से अधिक भागीदारी करने और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


समिति की ओर से तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत कपकोट ब्लॉक के फरसाली, मल्लादेश, किरोली, भयूं, उत्तरोड़ा, रैंथल, असों, बागेश्वर ब्लॉक के बिलौना, सैंज, मजियाखेत, बड़ेत, बिनवाल तिवाड़ी, बहुली, उडलगांव, बिजौरीझाल, मंगरूपहरी, फटगली, बमराड़ी, गरुड़ में जेंसर, मन्यूड़ा, पुरड़ा, फुलवाड़ीगूंठ, भकुनखोला, अयारतोली, बिनखोला, चौंरसो आदि गांवों में पंपलेट, स्टीकर व मोबाइल वैन के माध्यम से अभियान चलाया गया। इस अभियान में बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता रावत, हिमानी सिंह, बरखा कोरंगा, ग्राम प्रधान मंजू बिष्ट, अनीता टम्टा, गंगा माजिला, पुष्पा नगरकोटी, चित्रा वर्मा, राधा, ऊषा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed