{"_id":"5942c3164f1c1b62518b464e","slug":"131497547542-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी लगाने के विरोध में कपड़ा व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी लगाने के विरोध में कपड़ा व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें
बागेश्वर। कपड़ा व्यवसाय पर जीएसटी लगाने के विरोध में बागेश्वर के कपड़ा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। कारोबारियों ने कपड़ा व्यापार को कर मुक्त रखने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बृहस्पतिवार को जीएसटी के विरोध में बागेश्वर के सभी कपड़ा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इसके बाद सभी व्यापारी तहसील पहुंचे। यहां पर हुई सभा में व्यापारियों ने कहा कि कपड़ा व्यवसाय को सरकार को करमुक्त रखना चाहिए। यदि कपड़ा व्यवसाय पर जीएसटी लगा तो इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि वे इस कर को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। ज्ञापन भेजने वालों में हरीश सोनी, उमेश सिंह मेहरा, दिनेश चंद्र आदि कपड़ा व्यापारी शामिल थे। कपड़ा व्यवसायियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्र से खरीददारी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।