फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   130 TB Patient Found In Bageshwar

बागेश्वर में 300 के सापेक्ष 130 क्षयरोगी चिह्नित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
130 TB Patient Found In Bageshwar
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेतीं सीएमओ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले को इस वर्ष मई तक 300 क्षयरोगी चिह्नित करने का लक्ष्य मिला था लेकिन 130 रोगी ही चिह्नित हुए हैं। 31 मई तक सरकारी अस्पतालों को 210 क्षयरोगी चिह्नित करने थे। उसके सापेक्ष 107 रोगी चिह्नित किए गए। निजी चिकित्सालयों को 90 रोगी चिह्नित करने थे जबकि 23 रोगियों का ही चिह्नीकरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक के दौरान सामने आया कि क्षय रोगियों को चिह्नित करने के लिए मई तक मिले लक्ष्य के सापेक्ष सरकारी और निजी अस्पतालों ने 130 क्षयरोगी चिह्नित किए हैं। उन्होंने कहा कि टीबी की जांच, उपचार की निशुल्क सुविधा के साथ ही पोषण सहायता राशि का लाभ प्रत्येक संभावित और उपचारित को देना हमारी जिम्मेदारी है। डॉ. टम्टा ने सभी ब्लॉकों के चिकित्साधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, जिला क्षय रोग अधिकारी नेत्र सिंह टोलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनूप कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed