{"_id":"5cddaa35bdec22075f5783f6","slug":"121558030901-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर वैली में सुबह धूप दोपहर को आंधी-बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर वैली में सुबह धूप दोपहर को आंधी-बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर वैली में बृहस्पतिवार को भी मौसम की आंख मिचौली चलती रही। सुबह धूप निकली तो दोपहर को आंधी बारिश हुई। पारा नीचे गिरने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूरस्थ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
बृहस्पतिवार को 11 बजे तक धूप खिली रही।
गर्मी से लोगों को पसीना छूट रहा था। दोपहर करीब तीन बजे तक अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। हल्की आंधी भी आई। इसी के साथ बूंदाबांदी होने लगी। लोग बारिश से बचने के लिए दुबकने लगे। वहीं बूंदाबांदी खत्म होते ही मौसम साफ हो गया और फिर से हल्की धूप निकल आई। कुछ ही देर में मौसम ने मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 31 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो