फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विज्ञान शिक्षक का किया स्थानांतरण, पढ़ाई बाधित,

विज्ञान शिक्षक का किया स्थानांतरण, पढ़ाई बाधित,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान शिक्षक का किया स्थानांतरण, पढ़ाई बाधित,

विज्ञापन
बागेश्वर। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय तोली में तैनात विज्ञान विषय के शिक्षक को व्यवस्था में अन्यत्र तैनात किए जाने से विद्यालय में विज्ञान विषय की पढ़ाई ठप हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम व सीईओ को ज्ञापन देकर विज्ञान शिक्षक की तैनाती करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि तोली में तीन शिक्षक तैनात किए गए थे। लेकिन, इस बीच शिक्षा विभाग ने विज्ञान विषय के शिक्षक को व्यवस्था में अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है। जिससे शिक्षण कार्य बाधित हो गया है। बताया कि विभाग को सूचित करने के बाद भी विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं हो पा रही है। सीईओ हरीश रावत का कहना है कि जल्दी ही तोली में दूसरे शिक्षक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


छह बच्चे कटवा चुके हैं टीसी
विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय का शिक्षक न होने से अभिभावक अब अपने बच्चों की टीसी कटवाकर अन्य स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी ने बताया कि अब तक छह बच्चे टीसी कटवाकर दूसरे स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं। विद्यालय में अब कुल बच्चों की संख्या 19 रह गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed