{"_id":"5b7323b542c79220bf695d7f","slug":"121534272437-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दगा दे गई दिल्ली-धरमघर रोडवेज सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दगा दे गई दिल्ली-धरमघर रोडवेज सेवा
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली-धरमघर सेवा एक बार फिर दगा दे गई। बागेश्वर पहुंचते ही बस बीच सड़क पर खराब हो गई। इससे 12 यात्री पैदल हो गए। इन यात्रियों को जैसे-तैसे दूसरे वाहन बदलकर सफर पूरा करना पड़ा।
मंगलवार को दिल्ली से वापस धरमघर लौट रही परिवहन निगम की बस मुख्य बाजार के पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बंद हो गई। चालक-परिचालक की तमाम कोशिश के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों को बस से उतरना पड़ा। बस में 12 यात्री सवार थे। इस दौरान बस खराब होने को लेकर यात्रियों ने प्रबंधन के प्रति नाराजगी भी जताई। यात्रियों को दूसरे वाहनों से सफर पूरा करना पड़ा।
इससे उनका ज्यादा समय और धन खर्च हुआ। इस संबंध में अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक का कहना है कि बस खराब होने के मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने तकनीकी खराबी के चलते यात्रा में व्यवधान पर खेद जताया है।