{"_id":"5ae8a0684f1c1b5f098b77c9","slug":"121525194856-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातीगांव-देवतोली-नरगोली सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातीगांव-देवतोली-नरगोली सड़क की हालत खस्ता
Updated Tue, 01 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुल की दीवार टूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शासन और लोनिवि की उपेक्षा के चलते खातीगांव-देवतोली-नरगोली सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़क का डामरीकरण नहीं होने से सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। पुल की सुरक्षा दीवार एक साल भी नहीं टिक सकी। गुस्साए लोगों ने सड़क की हालत शीघ्र न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
खातीगांव-देवतोली-नरगोली सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। धूप रहने पर सड़क से जबरदस्त धूल उठती है जबकि बारिश होने पर सड़क कीचड़ और तालाब में तब्दील हो जाती है। एक साल पहले कुलूर नदी पर बने पुल की सुरक्षा के लिए दीवार बनाई गई थी। जो अब ढह गई है। ग्रामीणों ने सड़क में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व सैनिक संगठन कांडा कमस्यार इकाई के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार मांग कर दी गई है, लेेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने सड़क की हालत न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।