{"_id":"5ac90a944f1c1bc0618b60c5","slug":"121523124884-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतरिक रूटों पर टैक्सियों के संचालन की अनुमति दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतरिक रूटों पर टैक्सियों के संचालन की अनुमति दो
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के आंतरिक रूटों पर टैक्सियों का संचालन बंद करने का टैक्सी यूनियनों ने विरोध शुरू कर दिया है। टैक्सी चालक और मालिकों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आंतरिक सड़कों पर पड़ने वाले स्टेशनों तक सवारियों को ढोने की अनुमति देने की मांग की।
शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे टैक्सी चालकों एवं मालिकों ने कहा कि जजी, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, ब्लॉक, बस स्टेशन और सीएमओ ऑफिस बिलौना को संचालित होने वाली टैक्सियों का संचालन मुख्य रूटों से बंद कर दिया गया है। इन रूटों पर बाइपास से वाहनों की आवाजाही हो रही है। बाइपास सड़कों की लंबी दूरी होने के कारण समय, ईंधन की बर्बादी के अलावा यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से लोन लेकर टैक्सी चला रहे मालिकों की आय भी प्रभावित हो गई है। सभी कार चालकों और मालिकों ने एसपी से स्थानीय टैक्सियों को पूर्व की भांति संचालित करने की अनुमति देने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश, मदन राम, नारायण सिंह, विनोद, प्रकाश चंद्र, उमेश, मोहन गिरी, महेश, भाष्कर लोहनी, पूरन सिंह, गिरीश चंद्र आदि शामिल थे।