फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   12 years later, the road was not Muudiar

12 साल बाद भी नहीं बनी मौउडियार के लिए सड़क 

Sun, 24 Apr 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 24 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
12 years later, the road was not Muudiar
रोड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जिले के मौउडियार और ग्वातोली क्षेत्र सड़क सुविधा से वंचित है। वर्ष 2004 में सड़क प्रस्तावित होने के 12 साल बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसको लेकर क्षेत्र की जनता में नाराजगी है। 
प्रस्तावित सर्वे के अनुसार बनलेख से मौउडियार होते हुए लेसानी, जुनायल, सुंदिर से ग्वातोली तक सड़क बनाई जानी है।

इनमें मौउडियार और ग्वातोली अंबेडकर गांव हैं। मौउडियार निवासी सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी जोगा राम ने बताया कि इस सड़क का निर्माण एससीपी के तहत किया जाना है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण नहीं कर रहा है। जबकि, इस सड़क के साथ जो अन्य सड़कें प्रस्तावित थीं, उनमें डामरीकरण का कार्य भी हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क के लिए आठ वर्षों से क्षेत्र की जनता संघर्ष कर रही है। ग्रामीण दीप कृष्ण कहते हैं कि यदि सड़क का शीघ्र निर्माण नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आगे की रणनीति पर विचार करेगी। मौउडियार, लेसानी, जुनायल, सुंदिल, ग्वातोली क्षेत्र की जनता ने लोनिवि के मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क का निर्माण करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed