{"_id":"7018362fec388774ef39f7c25bd300c5","slug":"12-killed-by-earthquake-in-bageshwar-63-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से बागेश्वर में 12 की मौत, 63 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से बागेश्वर में 12 की मौत, 63 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में बृहस्पतिवार सुबह आए भूकंप से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भूकंप से सात मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
16 पशुओं की मौत, 17 पशु घायल, सात मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त, दो मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त, 11 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। चार गोशाला, एक सड़क, एक स्कूल को भी भूूकंप से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
भूकंप से जिले 93.61 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। घबराइए नहीं! यह भूकंप और मौतें वास्तविक नहीं, बल्कि भूकंप जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से किया गया मॉक ड्रिल था।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह जैसे ही जिला प्रशासन को भूकंप आने की सूचना मिली, डीएम भूपाल सिंह मनराल और एसपी एनएस नपलच्याल केे नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों के लिए टीमों को रवाना कर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
पूर्वाभ्यास के लिए जिले के पगना, रवाईखाल, डीएफओ ऑफिस, पौड़ीबैंड औ अमसरकोट में बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना, नागरिक पुलिस, चिकित्सा विभाग, रेडक्रॉस सहित विभिन्न विभागों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रशासन की ओर से किए गए मॉक ड्रिल की अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं थी। सुबह के समय नगर की सड़कों में सरकारी वाहनों और 108 चिकित्सा वाहन के सायरन से लोगों में एकाएक हड़कंप मच गया। जानकारी होने के बाद ही लोगों की उत्सुकता कम हुई।
बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से की गई मॉक ड्रिल की मॉनीटरिंग सेना की ओर से की गई। पांचों स्थानों पर सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम बीएस मनराल ने भूूकंप से निपटने के लिए किए गए पूर्वाभ्यास को सफल बताया। उन्होंने कहा कि आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उसके प्रभाव को कम जरूर किया जा सकता है। उन्होंने पूर्वाभ्यास की सफलता के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।