{"_id":"5cd9ae55bdec220724487af8","slug":"11557769813-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में सड़क बस नाम की, गांव से बने तो काम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में सड़क बस नाम की, गांव से बने तो काम की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सोमवार को सुंदिल के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सुंदिल से जुनायल तक सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क गांव के तकरीबन 1.5 किमी ऊपर जंगल में बनाई जा रही है। इससे गांव के एक भी परिवार को लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि सड़क को गांव के बीच प्राइमरी स्कूल के पास से बनाया जाए।
इससे ग्रामीणों को सड़क का फायदा होगा। आरोप लगाया कि इस बाबत जनता दरबार में भी गुहार लगाई। सड़क बनाने का बहिष्कार भी किया गया। अब दोबारा से जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। चेतावनी दी कि यदि सड़क गांव से नहीं बनाई गई तो उग्र आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में कमला देवी, संजय, रवींद्र सिंह, दुर्गा देवी, भागीरथी देवी, जानकी पपोला, लछम सिंह, भूपाल सिंह, राम सिंह, उमेद सिंह आदि शामिल थे।