फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   16456 मतदाता करेंगे 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

16456 मतदाता करेंगे 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
16456 मतदाता करेंगे 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन

बागेश्वर। नगर पालिका में 16456 मतदाता रविवार को अध्यक्ष पद के सात और सदस्य पद के 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बागेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस व बसपा सहित तीन राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं। चार निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। शहर में कुल 11 वार्ड हैं जिनमें कुल 35 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


कुल मतदाता- 16456
स्त्री- 8196, पुरुष- 8260

विस्तार के बाद पहला चुनाव
बागेश्वर। पालिका विस्तार के बाद पहला चुनाव है। ग्रामीण इलाकों को पालिका में शामिल करने के बाद मतदाताओं का मूड क्या रहेगा यह सभी प्रत्याशियों के लिए चुनौती बना हुआ है। पूर्व में जब इन गांवों को पालिका में शामिल किया गया था तब भी ग्रामीणों ने पालिका में शामिल करने का विरोध किया था। ग्रामीणों की नाराजी किसे नुकसान पहुंचाएगी यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलसेरा में हैं सर्वाधिक मतदाता
बागेश्वर। ग्रामीण इलाकों को शामिल करने के बाद मंडलसेरा के दो सबसे बड़े वार्ड सभी प्रत्याशियों की नजर में हैं। यहां के दो वार्ड में सर्वाधिक 4327 मतदाता हैं। मंडलसेरा उत्तर में 1335 और दक्षिण में 2692 मतदाता सहित कुल 4327 मतदाता हैं। जो किसी की भी जीत सुनिश्चित करने का दम रखते हैं। बिलौनासेरा में 1753 और बैणीमाधव में 1671 मतदाता हैं। जबकि सैम मंदिर वार्ड में न्यूनतम 981 मतदाता हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed