फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   तेंदुए के मादा शावक का शव बरामद

तेंदुए के मादा शावक का शव बरामद

Sat, 17 Nov 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के मादा शावक का शव बरामद
बागेश्वर। निकटवर्ती ग्राम कठायतबाड़ा में शुक्रवार सुबह तेंदुए के मादा बच्चे का शव बरामद किया गया। वन विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कठायतबाड़ा पानी पंप के पास कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे का शव मिलने की सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के बेच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ठंड के चलते बच्चे की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि मादा बच्चे की मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। प्रथम दृष्टया निमोनिया से मौत का अंदेशा है। शनिवार को तेंदुए के शव का पीएम किया जाएगा। शावक की उम्र छह माह से एक साल तक आंकी गई है।
विज्ञापन


शहर को फिर डरा रहा है तेंदुए का आतंक
बागेश्वर। कठायतबाड़ा में तेंदुए का बच्चा मिलने के बाद वन विभाग को आशंका है कि शहर के आस-पास फिर से तेंदुए का आतंक हो सकता है।

शुक्रवार सुबह तेंदुए के बच्चे मिला था। गत दिनों ही शिकारी ने एक मादा तेंदुए को मार गिराया था। जानकारों का मानना है कि तेंदुए के मारे जाने, बच्चे का शव मिलने से अन्य तेेंदुए आक्रामक होंगे जिससे आशंका है कि तेंदुए फिर से शहर में आतंक मचा सकते हैं। इधर डीएफओ ने बताया कि शहर में तीन टीमें दिन रात गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गरुड़ में बैजनाथ रेंज के ककड़धार, माल्दे और फल्याटी में तेंदुआ आबादी में दिखने से ग्रामीण सहमे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। अकुणाई गांव निवासी नारायण राम, ककड़धार के शिव सिंह किरमोलिया ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से आबादी में दिख रहा है। बैजनाथ के रेंजर बीएस बिष्ट ने ग्रामीणों से सुबह-शाम अकेले घर से बाहर न निकलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed