{"_id":"5af9ca9b4f1c1be8408b5396","slug":"11526319771-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई दिवस में सड़क, बिजली से संबंधित सात शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई दिवस में सड़क, बिजली से संबंधित सात शिकायतें दर्ज
Updated Mon, 14 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनसुनवाई दिवस पर डीएम रंजना राजगुरु ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई दिवस सड़क, विद्युत, पानी, शिक्षा आदि से संबंधित सात शिकायतें मिली। उन्होंने फरियादियों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
खर्ककानातोली के बिशन सिंह ने प्राथमिक पाठशाला, आंगनबाड़ी का भवन उनकी नाप भूमि में बने होने जबकि विद्यालय के निर्माण के लिए किसी अन्य के नाम भूमि पंजीकृत दिखाए जाने की शिकायत की। विशन सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। मंडलसेरा निवासी दीवान सिंह ने सड़क, बिजली की समस्या से डीएम को अवगत कराया। गोविंद सिंह कालाकोटी ने 2001 में सेवानिवृत्त होने के बावजूद जीपीएफ का अंतिम देयक भुगतान न होने की शिकायत की। डीएम ने भूलेख अधिकारी एवं कोषाधिकारी को बुलाकर तत्काल जीपीएफ अंतिम देयक भुगतान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने पिछली जनसुनवाई एवं प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। समस्याओं का समाधान करने में ढिलाई पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के बाद निस्तारण की प्रति संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय के ईमेल आईडी में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जनसुनवाई में सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, डीडीओ केएन तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, डीपीआरओ पूनम पाठक, ईई विद्युत भाष्करानंद पांडेय, डीएसओ विनोद वल्दिया आदि थे।