{"_id":"5af093f24f1c1b76098b889c","slug":"11525715954-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता संपन्न
Updated Mon, 07 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से यहां जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने किया। कहा कि योजना से बच्चों में विज्ञान की अभिरुचि पैदा होती है।
विक्टर मोहन जोशी राइंका सभागार में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने छात्रों के मॉडलों की प्रशंसा की। जिला समंवयक राजीव निगम ने योजना की विस्तार से जानकारी दी। 2017-18 में जिले से 34 छात्रों के मॉडल चयनित हुए थे। भारत सरकार ने पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक बाल वैज्ञानिक को दस-दस हजार रुपये दिए थे जिसकी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी ने सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय नव प्रवर्तन के राज्य प्रतिनिधि संदीप रतूड़ी, पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय की रंजना साह, डॉ. हेमलता साह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
उन्होंने तीन उच्च स्तरीय मॉडलों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। इसमें कविता, हरीश चंदोला और भरत सिंह के मॉडल शामिल हैं। डायट के प्रभारी प्राचार्य डा.ॅ केएस रावत ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंट किए। संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायक निदेशक मुकेश सेमवाल, राज्य समन्वयक मनोज शुक्ला, विज्ञान समन्वयक डा.ॅ वीसी गुप्ता, भीम सिंह कोरंगा आदि थे।