{"_id":"5aeb3f004f1c1b5d098b7dc2","slug":"11525366528-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी
Updated Thu, 03 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले की सभी न्याय पंचायतों में किसान कल्याण दिवस मनाया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक एवं जैविक विधियों से कीटों की रोकथाम के उपाय बताए।
विकास खंड गरुड़ के न्याय पंचायत तिलसारी में आयोजित गोष्ठी में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को आजीविका के क्षेत्र में जोड़कर 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या ने किसानों को फसल बीमा योजना, वर्मी कंपोस्ट, मृदा परीक्षण की जानकारी दी। कृषकों को कृषि निवेशों एवं सामग्री बांटी गई। डीडीओ केएन तिवारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में कृषकों, जनप्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों सहित कृषि, अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।