{"_id":"59e0f60c4f1c1b8e698b59ee","slug":"11507915276-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री ने पांच महिला उद्यमियों को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मंत्री ने पांच महिला उद्यमियों को पुरस्कृत किया
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। संगम कृषक उत्पादक स्वायत्त सहकारिता का वार्षिक अधिवेशन मंगल पैलेस में आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास कल्याण राज्यमंत्री रेखा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में बागेश्वर की महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिला समूहों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। संस्था के सीईओ वरुण लूथरा ने सहकारिता के क्षेत्र में पिछले दो सालों से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
संस्था सचिव निशा लूथरा ने संस्था की ओर से महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। संस्था अध्यक्ष डीएन कांडपाल ने योजनाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष उमेश सिंह बिष्ट ने सहकारिता की भावी योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
समारोह को कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया सहित बड़ी संख्या में सहकारिता से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।