{"_id":"5af33d744f1c1b58098b8b20","slug":"111525890420-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने के लिए सभी स्रोतों पर ध्यान दें:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सभी स्रोतों पर ध्यान दें:डीएम
Updated Wed, 09 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए स्रोतों पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग की ओर से आत्मा परियोजना अंतर्गत, कृषि प्राविधिकी प्रबंधन अधिकरण के शासी निकाय एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा की केवल धान, गेहूं की उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ा लेने से यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा। खेती के साथ पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, रेशम, उद्यान जैसे सभी कार्यों को करना होगा तभी किसानों की आय बढ़ाई जा सकेगी।
मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या ने विभाग में संचालित योजनाओं एवं विभाग द्वारा आत्मा योजना से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। स्लाइड शो के माध्यम से भी कृषकों को खेती को अधिक उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में कृषक शेर सिंह ऐठानी ऐठाण ने सिंचाई नहर खराब होने की बात कही। कहा कि ऐठाण के लिए लिफ्ट योजना बनायी जाए। ऐठाण से ही चकबंदी का कार्य भी शुरू कराने की मांग की। इस पर सीडीओ एसएसएस पांगती ने लघुडाल विभाग को ऐठाण ग्राम पंचायत में जाकर सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ग्राम पंचायत चौंरा के कृषक माया गढ़िया ने कहा कि चौंरा में रोड कटान से मलबा खेतों में आने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की फसल, अन्न की मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन कार्य करने के निर्देश दिए। वहां जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, पशुपालन अधिकारी डॉ. उदय शंकर, सहायक निबंधक सहकारिता मनोहर सिंह मर्तोलिया, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक सहित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी और किसान मौजूद थे।