{"_id":"5ac50d784f1c1bc3618b57d5","slug":"111522863480-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाओ
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुछ पब्लिक स्कूलों पर एनसीईआरटी की किताबें नहीं लगाने और अभिभावकों को अपने स्कूलों और बुक सेलरों से पुस्तकें खरीदने को मजबूर करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सीईओ का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और उनसे सभी पब्लिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश शासन ने राज्य के सभी सरकारी और पब्लिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले का कुछ निजी स्कूल विरोध कर रहे हैं और अभिभावकों को दबाव में रखकर अन्य प्रकाशकों की किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सीईओ से तानाशाही रवैय्या अपनाने वाले इस तरह के पब्लिक स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सह मंत्री आदर्श कठायत, विभाग संयोजक हरीश मेहरा, जिला संयोजक दीपक गस्याल, सह संयोजक राजेंद्र दानू, सुरेंद्र नेगी, केतन साह, भावेश पाठक, सुंदर, भूपेश दानू, मनीष प्रसाद, मंजीत, योगेश जोशी और भूपेंद्र आदि थे।