फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर महाविद्यालय में कौशल अध्यक्ष व रोहित बने सचिव

बागेश्वर महाविद्यालय में कौशल अध्यक्ष व रोहित बने सचिव

Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर महाविद्यालय में कौशल अध्यक्ष व रोहित बने सचिव
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर के छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर कौशल उपाध्याय और सचिव पद पर रोहित पंत विजेता रहे। उपाध्यक्ष पद पर गोविंद चंदोला और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर शिवानी चौधरी निर्विरोध चुने गए। छात्र संघ चुनावों में किसी तरह की गड़बड़ी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। कौशल उपाध्याय 567 मत लेकर विजेता रहे। नीरज सिंह को 355 मत, पंकज कुमार को 313 और पंकज सिंह मनराल को 223 मत मिले। 104 मत अवैध घोषित किए गए। सचिव पद पर 626 मत लेकर रोहित पंत विजेता रहे।
विज्ञापन


सुरेंद्र नेगी को 455, अंकुर कुमार को 377 मत मिले। 87 मत अवैध घोषित किए गए। 15 छात्रों ने नोटा पर मोहर लगाई। संयुक्त सचिव पद पर तनुज कर्म्याल 803 मत लेकर विजयी रहे। मयंक बिष्ट को 558 मत मिले। 135 मत अवैध रहे। 66 छात्र-छात्राओं ने नोटा पर मोहर लगाई। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह धपोला 423 मत लेकर विजेता रहे। सोनू गढ़िया को 351 मत, दीपक मर्तोलिया को 301 मत, सुंदर दानू को 268 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


194 मत अवैध पाए गए। 25 मत नोटा के पक्ष में पड़े। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में भावना जोशी 875 मतों के साथ विजयी रहीं। बसंत कुमार आर्या को 499 मत मिले। 97 मत अवैध घोषित किए गए। 91 मत नोटा के पक्ष में पड़े।

इससे पूर्व सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान समाप्त होते ही मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। मतों की गिनती पूरी होते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.नरेश कुमार ने विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को प्राचार्य डा.एससी पंत ने शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर खुशी मनाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी वीर सिंह, कोतवाल टीआर आर्य, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव दल-बल के साथ चुनाव संपन्न होने तक महाविद्यालय परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed