{"_id":"5c84025dbdec2213fb2cb665","slug":"101552155229-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने से कपूरी में घटते जा रही बच्चों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने से कपूरी में घटते जा रही बच्चों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राथमिक पाठशाला कपूरी एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। शिक्षक न होने से वहां हर साल छात्रसंख्या घटती जा रही है। विद्यालय भवन भी काफी जर्जर हो गया है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की समस्याओं का समाधान जल्दी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वीर चक्र विजेता गंगा सिंह राठौर के गांव के प्राइमरी स्कूल में वर्ष 2016 तक तीन शिक्षक थे। तब इस स्कूल में छात्रसंख्या 40 थी। उसी साल एक शिक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण हो गया। वर्ष 2018 में एक अन्य शिक्षक पदोन्नति के बाद अन्यत्र स्थानांतरित हो गए। तब से अब इनके प्रतिस्थानी की तैनाती नहीं की गई। विद्यालय में मात्र एक शिक्षक होने के कारण अब यहां छात्रसंख्या भी घटकर 15 रह गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का भवन भी बदहाल बना हुआ है।
दीवारों में दरारें पड़ी हुई हैं। हल्की बारिश में छत टपकनी शुरू हो जाती है। ग्राम प्रधान चंपा देवी और एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा देवी ने शासन और शिक्षा विभाग से समस्याओं का जल्दी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने मांग जल्दी पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि शासन से शिक्षक मिलने पर तैनाती की जाएगी।