फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व सहायक खंड विकास अधिकारी का वेतन रोका

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व सहायक खंड विकास अधिकारी का वेतन रोका

Tue, 01 May 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व सहायक खंड विकास अधिकारी का वेतन रोका
बागेश्वर। बनलेख में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जुनायल गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की मजदूरी, शौचालय निर्माण कार्यों का भुगतान न मिलने, 14वें वित्त के कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत मिली। इस पर डीएम रंजना राजगुरु ने सीडीओ को संबंधित वीपीडीओ, एबीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कमेटी गठित कर 10 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

शिविर में पानी, सड़क, राशन कार्ड, विद्युत, आवास, सिंचाई से संबंधित 27 शिकायतें दर्ज हुई। पुष्कर राम ने मुआवजा, दिनेश सिंह ने तहसील में प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने, बैडा-मझेड़ा मोटर मार्ग को जारती तक निर्माण की मांग की। हरीश मेहता ने जुनायल हाईस्कूल में पेयजल की समस्या उठाई। मंजुल जोशी, पार्वती देवी, दिनेश सिंह ने उनके ग्रामों में एकल पेयजल योजना को दुरुस्त रखने की मांग पर डीएम ने संबंधित ग्राम प्रधानों के माध्यम से एकल पेयजल योजनाओं को ठीक कराने को कहा। शिविर में प्राप्त अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम रंजना ने सभी अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से पारंपरिक खेती, जड़ी-बूटी का उत्पादन कर अपनी आजीविका बढ़ाने को कहा। शिविर में सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम एसएस राणा, एपीडी शिल्पी पंत, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा ईई पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पंत, एएमई जिला पंचायत अरुण बड़थ्वाल, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश परिहार, दिग्विजय सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed