{"_id":"5a0f22094f1c1bf4688bbdb0","slug":"101510941193-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज बागेश्वर में, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज बागेश्वर में, तैयारियां पूरी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आज बागेश्वर में, तैयारियां पूरी
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को बागेश्वर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम 18 नवंबर के प्रात: नौ बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 9:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड बागेश्वर पहुंचेंगे, हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां 10 बजे से 12 बजे तक जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री 12 बजे कलक्ट्रेट से प्रस्थान कर 12:10 बजे विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा पहुंचेंगे और 1:10 बजे तक विद्या मंदिर के नव निर्मित सभागार का उद्घाटन और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रस्थान कर 1:20 बजे नुमाइशखेत मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
1:20 से तीन बजे तक दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत दो हजार किसानों को ऋण चेकों का वितरण और जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तीन बजे नुमाइशखेत से प्रस्थान कर 3:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
जहां से वह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे। सीएम के कार्यक्रम को देते हुए एसडीएम एसएस राणा ने विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा और नुमाइशखेत में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम रंजना ने भी दोनों स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
एसपी मुकेश कुमार ने अधिकारियों और जवानों की बैठक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा। बैठक में सीओ वीर सिंह और मदन मोहन जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा, केएस देव सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे। इधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भी स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे।