फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 soldiers became corona positive after coming in contact with the infected

संक्रमितों के संपर्क में आकर 10 जवान हुए कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 soldiers became corona positive after coming in contact with the infected
10 soldiers became corona positive after coming in contact with the infected
बागेश्वर। बागेश्वर में कोरोना संक्रमितों के 10 नए मामले सामने आए हैं। यह सभी भारतीय सेना के कौसानी यूनिट के जवान हैं। सभी पूर्व में संक्रमित पाए गए 14 सैनिकों के संपर्क में आए थे। अब तक जिले में संक्रमण के 165 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 113 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। वर्तमान में 51 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कौसानी स्थित आर्मी कैंप के 10 सैनिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीते 30 जुलाई को कौसानी के आर्मी कैंप में 14 सैनिकों में संक्रमण का पता चला था। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने अन्य सैनिकों के भी सैंपल लिए थे। इन्हीं में से नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने सेना के 10 जवानों में संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद उन्होंने कौसानी स्थित आर्मी कैंप का निरीक्षण किया है। बताया कि वर्तमान में 51 सक्रिय मामलों में से 26 कोरोना संक्रमितों का इलाज बागेश्वर में चल रहा है। 14 सैनिकों का रानीखेत में इलाज किया जा रहा है और एक का पिथौरागढ़ में इलाज चल रहा है। शनिवार को संक्रमित पाए गए 14 सैनिकों का भी रानीखेत में इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमा कौसानी आर्मी कैंप के अन्य जवानों की भी सैंपलिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed