फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 roads closed in Bageshwar due to debris and boulder arrival

मलबा और बोल्डर आने से बागेश्वर में 10 सड़कें बंद 

Tue, 11 Jul 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 11 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
10 roads closed in Bageshwar due to debris and boulder arrival
भारी बारिश से खाई में बदली कठपुड़ियाछीना-बोहाला सड़क। - फोटो : amar ujala

मूसलाधार बारिश के कारण जिले की 10 सड़कें बंद हो गई हैं। बागेश्वर-गिरेछीना और कठपुडियाछीना-बोहाला सड़कों का करीब 10-10 मीटर का हिस्सा बह गया है। इन सड़कों के फिलहाल खुलने की उम्मीद नहीं है। अन्य सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से पोथिंग-भटोड़ा, फल्याटी-नामतीचेटाबगढ़, चुफला-तिलसारी, द्यूनी-सुकंडा, कपकोट-पोलिंग, भयूं-गडेरा, बागेश्वर-गिरेछीना, बागेश्वर-कपकोट, कपकोट-पिंडारी और कठपुड़ियाछीना-बोहाला मोटर मार्गों में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए।
विज्ञापन


बागेश्वर-गिरेछीना सड़क में एक स्थान पर करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया है और खाई बन गई है। सड़क पर एक कलवर्ट भी जमींदोज होने की कगार पर है। इसी तरह कठपुड़ियाछीना-बोहाला सड़क भी एक स्थान पर बह गई है। सड़क के ध्वस्त होने से दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल योजना और पुल ध्वस्त
बागेश्वर। भारी बारिश से बोहाला क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। बारिश से घटगाड़ पेयजल योजना के पाइप बह गए। घटगाड़ गधेरे में बमौरथान के पास पुलिया ध्वस्त हो गई। मलबा आने से धान के खेतों को नुकसान पहुंचा है। मुख्य मार्ग भी ध्वस्त हो गया है। बोहाला की जिला पंचायत सदस्य गीता आर्या ने प्रशासन से शीघ्र क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed